अमरोहा, नवम्बर 21 -- हसनपुर। अखिल भारतीय लोधी खडगवंशी राजपूत कल्याण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रीय संरक्षक राजवीर सिंह के आवास पर हुई। संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों संग संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन के वार्षिक स्थापना दिवस कार्यक्रम पर विमर्श किया गया। इस दौरान नगर निवासी चंद्रपाल सिंह खड़गवंशी को संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। जानकारी पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उन्नाव सांसद आचार्य महामंडलेश्वर साक्षी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दमोह चंद्रभान सिंह, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं डिबाई विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.