धनबाद, मार्च 12 -- विधायक चंद्रदेव महतो ने गुरुवार को विधानसभा में गोविन्दपुर में छात्र-संख्या के अनुपात में छात्रावास निर्माण का मामला उठाया। कहा कि आरएस मोड़ कॉलेज के पास सिर्फ एसटी छात्रों के लिए 50 बेड का छात्रावास बना है, जो छात्रसंख्या के अनुपात में पर्याप्त नहीं है। विधायक महतो ने कहा कि गोविन्दपुर के इंटर व प्लस टू विद्यालयों में करीब चार हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्र-छात्राओं के लिए अलग छात्रावास नहीं होने से खासकर छात्राओं की पढ़ाइ बीच में ही छूट जाती है। आरएस मोड़ कॉलेज के पास स्थित छात्रावास के बगल पर्याप्त जमीन भी उपलब्ध है। मंत्री ने कहा कि संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्रधान के माध्यम से मांग उठने पर सरकार इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाइ करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.