धनबाद, मार्च 19 -- विधायक चंद्रदेव महतो ने बुधवार को सदन में वन भूमि पर वर्षों से बसे भूमिहीनों का मामला उठाया। कहा कि बलियापुर के शिवपुर व पहाड़पुर में आजादी से पूर्व से बसे भूमिहीन उक्त जमीन पर जब अबुआ आवास या पीएम आवास निर्माण करते हैं तो वन विभाग वैसे भूमिहीनों के खिलाफ कार्रवाई पर उतर आता है। ऐसे कई लोगों के खिलाफ वन विभाग ने कानूनी कार्रवाई भी की। कई भूमिहीन अब भी कानूनी प्रक्रिया से जूझ रहे हैं। विधायक महतो ने सरकार से ऐसे भूमिहीनों को चिह्नित कर जमीन का पट्टा देने की मांग की। मंत्री ने विधायक महतो को वन पट्टा योजना के तहत कैंप लगाकर भूमिहीनों को जमीन का पट्टा देने की दिशा में कार्रवाई करने व लोक अदालत लगाकर मुकदमे से राहत दिलाने का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.