धनबाद, नवम्बर 15 -- बलियापुर। विधायक चंद्रदेव महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह व जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने शनिवार को बेलगड़िय टाउनशीप में जरेडा की ओर से निमित तीन शॉपिंग कॉम्पलेक्स व तीन आंगनबाड़ीकेन्द्र का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने 15 लाभुकों को इ-रिक्शा दिए। आधा दर्जन आवेदकों को दूकान आबंटित किए गऐ। विधायक महतो कहा कि बेलगड़िया टाउनशीप में स्वरोजगार की दिशा में और बेहतर काम किए जाऐंगें। शिक्षा के विकास की दिशा में आरएसपी कॉलेज का संचालन स्थायी रूप से बेलगड़िया में करने की दिशा में प्रयास चल रहा है। कोऑपरेटिव सोसाइटी के सहायक रजिस्ट्रार कुमार सुरज, जरेडा के सलाहकार डीएन महापात्रा, निदेशक वित्त राजीव लहरी, सिनियर सलाहकार जितन्द्र मल्लिक, वरीय प्रबंधक अजय भाटिया, मुख्य प्रबंधक संजय कुमार, राजेश कुमार, योगेन्द्र बिरूली, सीमा देवी, संतोष कुम...