सोनभद्र, मार्च 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक काल के कारण मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर लगने वाले इस चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह नौ बजे से पहले शुरू हो गया था। इसके चलते राबर्ट्सगंज नगर के श्री संकट मोचन मंदिर, वीरेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, बरैला महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों में सुबह की आरती और भोग के बाद गर्भगृह के कपाट पूरी तरह बंद कर दिए गए। मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए संकट मोचन मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे थे। हालांकि, सूतक काल के कारण उन्हें बिना दर्शन और पूजा किए ही वापस लौटना पड़ा। श्रीसंकट मोचन मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि ग्रहण के चलते सूतक काल...