केसरिया (पूर्वी चंपारण), मार्च 3 -- Bihar News: चंद्रग्रहण पर बिहार के मोतिहारी में बड़ी दुर्घटना हो गई। चंद्रग्रहण स्नान करने नदी में उतरे 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरगांवा गांव की है। बताया जा रहा है कि चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद मंगलवार शाम सभी सुमौति नदी के किनारे पहुंचे थे। नदी में डुबकी लगाते ही सभी गहरे पानी में चले गए और एक-एक कर डूबने लगे। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण खत्म होने के बाद शुद्धिकरण के लिए स्नान करते हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर शाम करीब 7:15 बजे की है। बताया जा रहा है कि ग्रहण खत्म होने के बाद बच्चे उत्साह के साथ नदी किनारे पहुंचे थे। गहरे पानी का अंदाजा नहीं मिल पाने के कारण ए...