गोपालगंज, मार्च 2 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर का पट मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक के कारण दिनभर बंद रहेगा। प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने बताया कि मंगलवार की सुबह नियमित आरती एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराने के बाद सूतक लगने के कारण दुर्गा मां का पट बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम सात बजे संध्या आरती के बाद मंदिर का पट पुनः दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। श्रद्धालु निर्धारित समय के बाद माता के दर्शन कर सकेंगे। दुर्गा मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.