भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर। फाल्गुन पूर्णिमा यानी तीन मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण शाम 5:50 बजे से 6:46 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल तीन मार्च को सुबह 8:50 बजे में ही लग जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर का पट तीन मार्च को प्रातः 8:50 में बंद होगा, जो रात्रि 7:00 बजे खुलेगा। चंद्र ग्रहण का फल मेष राशि वाले के लिए चिंता, वृष राशि वाले के लिए व्यथा, मिथुन राशि वाले को धन का लाभ, कर्क राशि वाले को क्षति, सिंह राशि वाले को घात, कन्या राशि वाले को हानि, तुला राशि वाले को लाभ, वृश्चिक राशि वाले को सुख, धनु राशि वाले को अयश, मकर राशि वाले को कष्ट, कुंभ राशि वाले को स्त्री पीड़ा और मीन राशि वाले को सुख का अनुभव प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...