मथुरा, फरवरी 28 -- Holi Kab hai date 2026: होलाष्टक के समापन और होलिका दहन के आसपास चन्द्र ग्रहण पड़ने के होलिका दहन का गणित गड़बड़ा गया है। ज्योतिषाचार्य भी अपने-अपने तरीके से ग्रहणकाल से बाद ही होलिका दहन को शास्त्र सम्मत बता रहे हैं। लोक जीवन में ग्रहण से पूर्व होलिका दहन दो मार्च को करना उचित माना जा रहा है। हालांकि कुछ लोग दो मार्च को भद्रा का तर्क दे रहे हैं, लेकिन उसका जबाव यह दिया जा रहा है कि भद्रा में मुख का अभाव है। अभी तक होलिका दहन के अगले दिन धुलहड़ी (रंगों की होली) होती रही है।चंद्र ग्रहण का संयोग होलाष्टक के समापन और होलिका दहन के आसपास इस बार चंद्र ग्रहण का संयोग होलाष्टक के समापन और होलिका दहन के आसपास बन रहा है, जिस वजह से होली की तारीख और मुहूर्त को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है। ज्योतिषाचार्य प्रियंका उपाध्याय इ...