फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- फर्रुखाबाद। होली के मौके पर चंद्रग्रहण का सूतक लगने से मंदिरों में भी पूजा पाठ पर ब्रेक लग गया। सुबह छह बजे से ही मंदिरों के कपाट बंद हो गये जो कि शाम सात बजे के बाद गंगा जल से पवित्र कर खोले गये। सुबह 6:30 बजे से चंद्रग्रहण का सूतक लग गया था। इसको देखते हुये शहर के विभिन्न मंदिरों की कमेटियों की ओर से छह बजे ही कपाट बंद कर दिये गये। शहर के बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर, रेलवे रोड के पांडेश्वरनाथ मंदिर, शहर के अंतिम छोर स्थित गुरुगांव देवी मंदिर, रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर में कपाट बंद कर दिये गये। इसके साथ ही गली, मोहल्लों में स्थित मंदिरों में भी सूतक को देखते हुये कपाट बंद कर दिये गये। इसको देखते हुये होली जैसे त्योहार पर लोग पूजा पाठ से वंचित रह गये। चंद्रग्रहण की अवधि तक पूजा पाठ नहीं किया गया। शाम ...