मोतिहारी, मार्च 2 -- अरेराज। चंद्र ग्रहण के सूतक दोष से बचने के लिए मंगलवार को सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर का कपाट सुबह 5 बजे से ग्रहण काल तक बंद रहेगा। मंदिर का पट बंद रहने के कारण मंगलवार को दिनभर शिवभक्त बाबा सोमेश्वर नाथ का जलाभिषेक नहीं कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से कपाट बंद रहने की अग्रिम सूचना का प्रसारण भी कराया गया है। शास्त्रोक्त मान्यता है कि ग्रहण आरंभ होने से 09 घंटे पूर्व ही ग्रहणकाल का सूतक आरंभ हो जाता है। सूतक काल में रोगी एवं वृद्ध जन को छोड़कर अन्य सभी हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए अन्नजल ग्रहण करना निषेध होता है। सोमेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज ने बताया कि सूतक काल के आरंभ होने के पूर्व प्रातः काल से ही दिनभर मंदिर का पट बंद रहेगा । बाबा सोमेश्वरनाथ दिन भर शयन मुद्रा में रहेंगे।काशी पंचांग के अनुसार मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.