वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। चंद्रग्रहण के दौरान 3 मार्च को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर शाम को बंद रहेगा। वैसे ग्रहण का सूतक काल आरंभ होते ही सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं लेकिन काशी विश्वनाथ मंदिर की परंपरा अलग है। नगर के अन्य मंदिरों में अधिकतर सूतक काल आरंभ होने के साथ ही बंद कर दिए जाएंगे। चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा के उदय काल से करीब डेढ़ घंटे पहले विश्वनाथ मंदिर के पट बंद करने का विधान है। इसका पालन अन्नपूर्णा मंदिर में भी किया जाता है। अत: काशी के ये दोनों प्रधान देवालय 3 मार्च की शाम 4:30 बजे बंद किए जाएंगे। दिन में 3:20 बजे ग्रहण का स्पर्श और शाम 6:47 बजे मोक्ष होगा। मोक्ष के बाद पूजन-अर्चन कर शाम 7:15 बजे दोनों मंदिरों के पट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। संकटमोचन मंदिर, मीरघाट स्थित विशालाक्षी मंदिर, दशाश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.