बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती। वर्ष के पहले चंद्रग्रहण का सूतक मंगलवार सुबह से ही शुरू हो गया है। मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। श्रद्धालु ईश्वर नाम जप के साथ भजन कीर्तन कर रहे हैं। खानपान से लेकर परंपराओं के अनुसार कई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। गर्भवती महिलाओं की ओर से विशेष सावधानी बरती जा रही है। चंद्रग्रहण के चलते जिले के प्रमुख मंदिर हनुमानगढ़ी, मखौड़ाधाम, चतुर्भुजी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर सहित सभी देवी, दुर्गा, हनुमान, रामजानकी मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। मंदिर परिसर में कुछ श्रद्धालु जप तप करते दिखे तो अधिकांश अपने घरों पर ध्यान कर रहे हैं। तमाम श्रद्धालुओं ने अन्न जल आदि त्याग दिया है तो गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरत रही हैं। सुबह 6.21 बजे से ही चंद्रग्रहण का सूतक लग गया है।दोपहर बाद विभिन्न क्षेत्रों में 3.21 मिनट से ...