चंद्रगुप्त से जुड़े रैयतों की हुई बैठक, सुभाष दास बने अध्यक्ष
चतरा, मई 23 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की चंद्रगुप्त से जूडे रैयतों की एक बैठक टंडवा के टाउन हॉल में हुई। जिसकी अध्यक्षता संतोष नायक और संचालन सुभाष दास ने किया। बैठक में अपने हक और अधिकार को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सुभाष दास दास अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विजय पासवान सचिव बिनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष गणेश गुप्ता तथा उपसचिव उमेश साव बनाये गये। बैठक के बाद अध्यक्ष सुभाष ने कहा कि अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी मुआवजा और रोजगार को लेकर कमेटी संघर्ष करेगी। इस मौके पर मिथलेश गुप्ता, विकास मालाकार समेत अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- मानवाधिकार रक्षक के फाउंडर ने किया सरायकेला का दौरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.