चंद्रगुप्त में अवैध वसूली पूरी तरह प्रतिबंधित
चतरा, सितम्बर 5 -- चंद्रगुप्त में अवैध वसूली पूरी तरह प्रतिबंधित चंद्रगुप्त में अवैध वसूली पूरी तरह प्रतिबंधितटंडवा निज प्रतिनिधिसीसीएल की चंद्रगुप्त परियोजना प्रबंधन ने खदान क्षेत्र में अवैध वसूली को लेकर आवश्यक सूचना जारी किया है। प्रबंधन ने नोटिस जारी कर कहा है कि खदान क्षेत्र में किसी भी प्रकार का धनराशि का लेन-देन पूर्णत: प्रतिबंधित है। जारी सूचना में कहा गया है कि कोयला डिस्पैच एवं परिवहन से जुड़े सभी व्यक्तियों, ग्रामीणों, रैयतों एवं अन्य सभी स्टेक होल्डर को सूचित किया जाता है कि वे इस प्रकार की किसी भी गतिविधि में संलिप्त न हों। जारी नोटिस में उल्लेख है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध धनराशि वसूली की जाती है, तो इसकी सूचना संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी को दी जाये, ताकी उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.