चंद्रगुप्त कोल उत्पादन ने पकड़ा जोर, पांच लाख टन हुआ भंडारण
चतरा, मई 13 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। नवसृजित चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कोयला और ओबी के उत्पादन में जोर पकड़ लिया है। बताया गया कि हर रोज सुशी माइनिंग 12 से 15 हजार टन कोयले की उत्पादन कर रही है। फिलहाल लगभग 5 लाख टन कोयले की स्टाक है। जबकि 15 लाख क्यूबिक मीटर ओबी का उत्पादन कर लिया गया है। बताया गया कि चंद्रगुप्त से फिलहाल कोयले की डिस्पैच नहीं हो रही है। कंपनी की ओर से इसके लिए जोरदाग माइंस से उड़सू होते तीस मीटर रोड बनाया जा रहा है। कंपनी के जीएम आर एस यादव ने बताया कि बहुत जल्द कोयले की डिस्पैच आरंभ कर दी जायेगी। इधर आम्रपाली से हर रोज 40 से 45 हजार टन शिवपुर कोयले की डिस्पैच हो रही है। परन्तु सीसीएल को रेलवे रैक नहीं मिलने से पर्याप्त कोयले की डिस्पैच रैक से नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.