बदायूं, मई 20 -- चंदौसी रेलवे स्टेशन के यात्री यार्ड से आठ वर्षीय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कई दिन बीतने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है। बिसौली के आसफपुर रोड स्थित गिहार बस्ती निवासी लीला देवी पत्नी मेवाराम अपनी आठ वर्षीय पुत्री उर्वसी के साथ 14 मई की रात चंदौसी रेलवे स्टेशन के यात्री यार्ड में सो रही थीं। देर रात किसी समय जब लीला देवी की आंख खुली तो उर्वसी वहां मौजूद नहीं थी। बेटी को गायब देखकर लीला देवी घबरा गईं और बिना किसी को जानकारी दिए खुद ही उसकी तलाश में जुट गईं। यह भी पढ़ें- जागरुकता ने छुडवा दी स्टेशन से अपह्रत बच्ची परिजनों ने बताया कि वह लगातार तीन दिन और रात तक स्टेशन और आसपास के इलाकों में बच्ची को खोजती रहीं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।कई दिन बाद ...