संभल, मार्च 8 -- संभल। रेलवे के कायाकल्प अभियान के तहत चंदौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन इस निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर दो पर जगह-जगह निर्माण सामग्री और उखड़े हुए हिस्सों के कारण यात्रियों का चलना मुश्किल हो गया है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को प्लेटफार्म पर आने-जाने में दिक्कत हो रही है। स्थिति यह है कि सबसे अधिक यात्री ट्रेनों का आगमन भी इसी प्लेटफार्म पर हो रहा है, जिससे भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। वहीं प्लेटफार्म नंबर दो पर पीने के पानी की सुविधा का भी अभाव बताया जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक यात्री ट्रेनों का आगमन प्लेटफार्म नंबर एक पर कराया जाना चाहिए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.