चंदौसी से दिल्ली जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल
हापुड़, अगस्त 5 -- गढ़मुक्तेश्वर। चंदौसी से दिल्ली जा रहे एक परिवार की कार बहादुरगढ़ के गांव जखैड़ा के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे पर रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसें में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता गया है कि कार में राहुल गुप्ता और उनकी बहन मोनिका गुप्ता सवार थे, जबकि गाड़ी को ड्राइवर मनोज शर्मा चला रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों लोग निजी काम से चंदौसी से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बहादुरगढ़ के गांव जखैड़ा के निकट रास्ते में अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.