बदायूं, अप्रैल 1 -- अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के पदाधिकारियों ने जिले में नई रेलवे लाइन डालने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन एसीएम को दिया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि चंदौसी से बिसौली, वजीरगंज, बदायूं, ककराला, उसहैत, कंपिल, कायमगंज को नई रेल लाइन से जोड़ा जाये। प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता कहा कि नये रेलवे रूट से बदायूं दिल्ली और दूसरी ओर लखनऊ से सीधा जुड़ सकेगा। संरक्षक सुभाष मैथिल, सत्यवीर सिंह, नगर मंत्री आकाश साहू, जिला सचिव नरेंद्र गुप्ता, सुशील गुप्ता, चंद्रदेव वर्मा, डॉ.संजीव सक्सेना, सत्यवीर सिंह, श्याम पाल सिंह दिवाकर मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.