नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- UP News: रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी और ट्रैफिक दबाव को खत्म करने के लिए रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा मास्टरप्लान तैयार किया है। बरेली से वाया चंदौसी होकर अलीगढ़ तक के पूरे रेल खंड के दोहरीकरण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के सर्वे के लिए 2.09 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है। इस ट्रैक के दोहरीकरण के बाद लखनऊ-दिल्ली मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और मुरादाबाद मंडल को एक हाई-स्पीड बाईपास रूट मिल जाएगा। रेलवे के प्लान के मुताबिक, दोहरीकरण का यह कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में बरेली से चंदौसी और दूसरे चरण में चंदौसी से अलीगढ़ के बीच फाइनल लोकेशन सर्वे किया जाएगा। वर्तमान में सिंगल लाइन होने के कारण इस रूट पर मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों को क्रॉसिंग...