संभल, फरवरी 26 -- जनपद में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कृष्ण कुमार बिश्नोई ने चंदौसी सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकार (सीओ) के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। दीपक कुमार तिवारी को चंदौसी का नया सीओ नियुक्त किया गया है। वहीं अब तक चंदौसी में तैनात रहे मनोज कुमार सिंह को यातायात पुलिस क्षेत्राधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव बुधवार को उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के विधानसभा क्षेत्र चंदौसी में हुआ, जिसे पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में जनपद में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। दीपक कुमार तिवारी इससे पहले यातायात पुलिस क्षेत्राधिकार के पद पर तैनात थे। वह बहजोई और गुन्नौर सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.