संभल, मार्च 24 -- गौशाला रोड स्थित एक ट्रेडर्स कंपनी पर सोमवार शाम मुरादाबाद जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा। एडिशनल कमिश्नर आरएस सेट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कंपनी के आय-व्यय से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की, जो देर रात तक जारी रही। जैसे ही छापे की खबर फैली, शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जांच टीम में डिप्टी कमिश्नर बीआर तिवारी, उत्तम तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर अखिलेश कुमार समेत कई अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार, अभी दस्तावेजों की जांच जारी है और पूरी जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस कार्रवाई से साफ है कि जीएसटी विभाग टैक्स गड़बड़ियों को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है, जिससे व्यापारियों में सतर्कता बढ़ गई है। देर रात तक टीम की कार्रवाई जारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.