संभल, मार्च 25 -- संभल। थाना बनियाठेर क्षेत्र के चंदौसी-बिलारी रोड पर इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम नजर आ रही है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में यात्री टेंपो में क्षमता से अधिक भरकर, यहां तक कि बाहर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। टेंपो चालक ज्यादा कमाई के लालच में सवारियों को ठूंस-ठूंसकर भरते हैं, जिससे हर सफर खतरे से खाली नहीं रहता। हाल ही में धनारी के पास कार और टेंपो की भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत ने इस लापरवाही की गंभीरता को उजागर किया था। इसके बावजूद न तो चालक सुधर रहे हैं और न ही यात्री सतर्क हो रहे हैं।क्षेत्र में आए दिन टेंपो और अन्य वाहनों से हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। प्रशासन की ओर से महीने में एक-दो बार चेकिंग अभियान चलाया जाता है, लेकिन उसकी भनक लगते ही टेंपो चालक या ...