रामपुर, अप्रैल 25 -- शाहबाद। नगर का सबसे व्यस्त चंदौसी तिराहा इन दिनों अव्यवस्थाओं का केंद्र बना हुआ है। इस तिराहे से होकर रोजाना हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। खास बात यह है कि यहां एक मार्ग कस्बे के अंदर से आकर मुख्य सड़क में जुड़ता है, जहां तीव्र मोड़ होने के कारण अंदर से आने वाले वाहन चालकों को सामने से आ रहे ट्रैफिक का सही अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के मुताबिक, सुबह स्कूल समय, दोपहर बाजार खुलने और शाम को दफ्तर छूटने के दौरान हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। यह भी पढ़ें- नगर में यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई ई-रिक्शा, बाइक, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली एक साथ फंस जाते हैं, जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है। जाम के दौरान यातायात नियंत्रित करने के लिए कोई व्य...