संभल, अप्रैल 7 -- शहर के चंदौसी चौराहे के निकट सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझाई गई, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के दौरान कार के ठीक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन को देखते हुए बिजली विभाग को भी सूचना दी गई। संभावित खतरे को भांपते हुए बिजली विभाग ने तुरंत इलाके की सप्लाई बंद कर दी। जिससे किसी बड़े हादसे को टाला जा सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आसपास मौजूद लोगों से कार ...