संभल, अप्रैल 12 -- पथरा मोड़ से सीता आश्रम तक जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है, जहां धूल उड़ती रहती है और बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग शहर को मुख्य रास्ते से जोड़ने वाला अहम लिंक है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। निवासियों और दुकानदारों ने नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ को कई बार लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। सड़क की हालत को लेकर लोगों में नाराजगी साफ देखी जा रही है।इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। लंबे समय से सड़क खराब पड़ी है, जिससे ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.