चंदौली, मार्च 3 -- चंदौली, संवाददाता। अलीनगर थाना एवं स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बीते सोमवार की रात सिंघीताली पुल के पास एक ट्रक से करीब 1.68 करोड़ की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने एक शराब तस्कर गिरफ्तार किया है। तस्कर पंजाब राज्य से ट्रक वाहन में आलू की बोरी के नीचे छिपाकर बिहार प्रांत ले जाए जा रहा था। एसपी आदित्य लांगहे ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जिले में होली पर्व के दृष्टिगत शराब की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय और स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव, सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंघीताली पुल के पास हाईवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.