चंदौली से ससुराल आए युवक का फंदे पर लटकता मिला शव
मिर्जापुर, जून 20 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली से जमालपुर के गोविंदपुर गांव ससुराल आए युवक का शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। वहीं भाई ने मृतक की पत्नी और ससुरालियों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक का शवयुवक की पहचान चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोरइया गांव निवासी 32 वर्षीय प्रकाश पटेल की शादी लगभग दस वर्ष पूर्व जमालपुर के गोविंदपुर निवासी मिश्री पटेल की पुत्री प्रियंका पटेल के साथ हुई थी। भाई विकास पटेल ने बताया कि तीन माह पूर्व प्रकाश की पत्नी विवाद कर अपने मायके चली गई। ससुराल न आने की बात कर रही थी।मौका घटना गुरुवार की रात प्रकाश अपने ससु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.