चंदौली, मार्च 19 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पशु तस्करी और गोवध में वांछित अंतरराज्यीय पचास हजार के इनामी पशु तस्कर को एसटीएफ मेरठ ने मंगलवार की देर रात को चंदौली मझवार स्टेशन के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वहां से कहीं भागने की फिराक में था। उस पर सदर कोतवाली चंदौली में गोवध निवारण अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज थे। पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यूपी एसटीएफ फरार एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध सूचना एकत्र कर उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इस क्रम में मेरठ एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली की जनपद चंदौली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.