चंदौली, फरवरी 28 -- चंदौली, संवाददाता। होली पर्व पर जिले में 1696 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसमें कुल 103 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। इसमें 75 संवेदनशील और 28 अतिसंवेदनशील हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर ने बताया कि इन स्थानों पर विशेष तैयारी करते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की जाएगी। यदि कोई भी अराजकतत्व होली के पर्व एवं रंग में खलल डालने का प्रयास किया तो पुलिस उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। होली पर पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। फायर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं विवादित जगहों पर पाबंद करते हुए 107/16 की कार्रवाई की जाएगी। रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के जर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.