चंदौली, जून 5 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार की भोर में नवीन कृषि मंडी के सामने हाईवे पर चेकिंग के दौरान ट्रक वाहन से करीब 61 लाख रुपये की बीयर बरामद किया है। इस दौरान राजस्थान निवासी दो अंतर्राज्यीय तस्कर भी गिरफ्तार किए गए है। दोनों तस्कर पंजाब से बीयर लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस टीम ने ट्रक में भूसी के नीचे छिपाकर रखे गए 1210 पेटी बीयर और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को एएसपी सदर अनन्त चंद्रशेखर ने इसका खुलासा किया।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले में शराब, गौ-तस्करी एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- अंडों की आड़ में प्रयागराज भेजी जा रही 300 से अधिक पेटी शराब...