चंदौली में हाइवे से 58 लाख की शराब बरामद
चंदौली, जून 26 -- चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने बीते गुरुवार की रात सदर कोतवाली के नवीन मंडी के पास हाइवे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। अवैध शराब को लकड़ी के बुरादे में छिपाकर पंजाब से बिहार के पटना भेजा जा रहा था। मौके से गुजरात के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त 663 पेटी शराब की कीमत 58 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार को इसका खुलासा पुलिस लाइन में एसपी आकाश पटेल ने किया।
शराब बरामदगी की सूचना एसपी आकाश पटेल ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ट्रक में छिपाकर भारी मात्रा में शराब की खेप बिहार जाने वाली है। सूचना के आधार पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विंद्रश्वर प्रसाद पांडेय और सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा ने हाइवे पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान नवीन मंडी गेट के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.