चंदौली, दिसम्बर 3 -- चंदौली, संवाददाता। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने उच्च सदन में स्पेशल मेंशन के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री से जिले में आधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का आग्रह किया। कहा कि इससे किसानों की आय सीधे बढ़ेगी। युवाओं और महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। वहीं स्वयं सहायता समूहों के लिए नए अवसर बनेंगे। साथ ही चंदौली पूर्वांचल का कृषि निर्यात हब बन सकेगा। जिले की 70 फीसद से अधिक आबादी खेती पर निर्भर है। जिला 'धान का कटोरा' कहलाता है। इस धान के कटोरे में किसान सदियों से अपनी मेहनत, त्याग और धरती से जुड़ी सरलता के साथ देश के अनाज भंडार को भरता आया है। यहां प्रतिवर्ष 4.25 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन होता है। उन्हांने कहा कि चंदौली की उपजाऊ मिट्टी सिर्फ धान नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीदें भी उगाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.