चंदौली, अप्रैल 13 -- चंदौली। जिले की पुलिस की ओर से जीरो टॉलरेंस की नीति का शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है। इसका परिणाम है कि वर्ष 2025 के दौरान जिल में गोतस्करी के मामले में कुल 162 मामले में 410 अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं 1297 गोवंश एवं 90 किग्रा गोमांस और 178 वाहन बरामद किए गए हैं। इसमें 17 अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा निवारक की कार्रवाई और नौ अभियोग में 38 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की गई है। एक प्रकरण में कुल 73,96,820 रुपये की सम्पत्ति का जब्तीकरण किया गया है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि इसी प्रकार वर्ष 2026 में अब तक गोतस्करी के संबंध में कुल 46 मामले में 127 अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए 345 गोवंश एवं 55 वाहन बरामद किए गए हैं। इसमें एक अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.