चंदौली, जून 25 -- चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस और स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने मंगलवार की देर रात मिल्कीपुर ताहीरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर ट्रक से दो करोड़ 31 लाख रुपये की शराब बरामद किया। वहीं ट्रक चालक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर पंजाब से ट्रक में आलू के बोरियों के बीच छिपाकर भारी मात्रा में शराब की खेप बिहार लेकर जा रहा था। बिहार में शराब को खपाने की योजना थी। बुधवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि जिले में शराब तस्करी और तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव और सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष मिश्रा के नेतृत्व में मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी कर चे...