जौनपुर, जून 26 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हसिया गांव निवासी हेमराज मिश्र उस समय हैरान रह गए, जब उनकी बाइक के नाम वर्ष 2024 में किए गए एक यातायात चालान का न्यायालय से नोटिस मंगलवार को प्राप्त हुआ। नोटिस मिलने के बाद उन्होंने चालान का विवरण देखा तो मामला कुछ और ही निकला। हेमराज मिश्र के अनुसार उन्हें न्यायालय से मिले नोटिस से पता चला कि एक नवंबर 2024 को मुगलसराय-वाराणसी मार्ग पर बिना हेलमेट चलने के आरोप में उनकी बाइक का एक हजार रुपये का ई-चालान किया गया था। जब उन्होंने चालान के साथ संलग्न फोटो और वाहन नंबर की जांच की तो उसमें बाइक का नंबर यूपी 62 एडी 0145 दर्ज था, जबकि उनकी बाइक का वास्तविक नंबर यूपी 62 एबी 0145 है। हेमराज का कहना है कि बाइक खरीदने के बाद से वह कभी चंदौली जनपद नहीं गए हैं। इसके बावजूद वाहन नंबर दर्ज करने म...