लखनऊ, जून 19 -- - बीआईएस की उप महानिदेशक स्नेहलता ने डीजीपी को सौंपे प्रमाणपत्र लखनऊ, विशेष संवाददाता भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने चंदौली के सभी 16 पुलिस थानों को आईओएस प्रमाणपत्र प्रदान किया है। देश में पहली बार किसी जिले के सभी थानों को एक साथ यह उपलब्धि हासिल हुई है। इसके अलावा आजमगढ़ के थाना जीआरपी को आईएसओ अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र हासिल हुआ है। बीआईएस की उप महानिदेशक स्नेहलता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र डीजीपी राजीव कृष्ण को प्रदान किए।

आजमगढ़ के थाना जीआरपी को अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र आजमगढ़ के थाना जीआरपी को उत्कृष्ट पुलिसिंग, प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन तथा नागरिक-केंद्रित सेवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। चंदौली के सभी थानों को प्रमाणपत्र मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि क्...