मिर्जापुर, मार्च 28 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी नहर में शुक्रवार की सुबह साड़ी में बंधा अधेड़ का उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान चंदौली निवासी के व्यक्ति के रूप में की। पुलिस का कहना है कि अधेड़ की सोनभद्र के घोरावल में हत्या कर शव को सिरसी नहर में फेंका गया है। मौके पर पहुंची घोरावल थाने की पुलिस शव कब्जे में लेकर सोनभद्र चली गयी। वहीं, पर मामले का खुलासा करेगी। संतनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सुबह सिरसी बांध की मुख्य नहर के गेट पर साड़ी से बंधा एक शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर अषाढ़ी (भरेहठा) गांव के सामने लाया। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के लकुआ गांव निवासी 50 वर्षीय कुंवर मौर्या के रूप में हुई। पहचान के बाद मामला सोनभद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.