चंदौली, अप्रैल 5 -- चंदौली, संवाददाता। जिले के नौगढ़ क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी को जल्द ही देश स्तर पर भव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने उक्त स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को इन स्थलों पर आने वाले सैलानियों की सुरक्षा, सुविधा और अनुभव को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने, पर्यटकों के लिए खानपान, बैठने की समुचित व्यवस्था और साफ-सफाई पर ध्यान देने पर जोर दिया। कहा कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए। कहा कि औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण तेजी...