चंदौली की अनामिका को जापान में मिली पीएचडी की उपाधि
चंदौली, सितम्बर 26 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के सदर ब्लॉक के मैढ़ी गांव की प्रतिभाशाली बेटी कुमारी अनामिका ने जापान की प्रतिष्ठित क्यूशू यूनिवर्सिटी, फुकुओका से 'अनुप्रयुक्त रसायन विभाग' में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर अपने जिले और देश भारत का नाम रोशन किया है। अनामिका ने 25 सितंबर को विश्वविद्यालय के उपकुलपति से अपनी पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। अनामिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अनामिका की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 7 तक उनके अपने गांव मैढ़ी स्थित मालवीय विद्या मंदिर, चंदौली से हुई है। गांव के विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली अनामिका की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय के गुरुजनों में भी खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.