चंदौली का 50 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एसटीएफ और स्वॉट के सहयोग से कोहंडौर पुलिस ने शुक्रवार शाम चंदौली के रहने वाले 50 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोस्तकरी के मुकदमे के कारण उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। चंदौली से गोतस्करी के मामले में वांछित नदीम पर 50 हजार का इनाम घोषित होने के बाद लखनऊ एसटीएफ भी उसका लोकेशन ट्रेस करने लगी थी। शुक्रवार शाम कोहंडौर इलाके में लोकेशन मिलने के बाद एसटीएफ ने स्वॉट और कोहंडौर पुलिस के साथ घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। एसओ कोहंडौर धनंजय राय ने बताया कि आरोपी पर गोतस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.