चंदौली, फरवरी 26 -- चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने बीते बुधवार देर रात को पशु तस्करी में वांछित और पचास हजार के इनामी पशु तस्कर को वाराणसी के लोहता क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर सदर कोतवाली चंदौली में पशु तस्करी के मुकदमे दर्ज थे। सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के लहंगपुरा औरंगाबाद निवासी मो अरशद पर पशु तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज था। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सूचना के आधार पर चंदौली सदर पुलिस और एसटीएफ ने उसे वाराणसी के लोहता से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिह, उपनिरीक्षक शाहजादा खां, उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, उपनिरीक्षक विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.