चंदौली, अप्रैल 24 -- चंदौली। एसपी आकाश पटेल ने कार्य के प्रति घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में एसएचओ चंदौली को लाइन हाजिर कर दिया है। उक्त कार्रवाई गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज अभियोग में पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी में थाना स्थानीय की ओर से अपेक्षित रुचि नहीं ली गई। जबकि इस संबंध में पूर्व में एसपी की ओर से उक्त अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई का निर्देशित भी किया गया था। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसएचओ चंदौली को लाइन हाजिर कर दिया। यह भी पढ़ें- एसपी ने झूलाघाट थाने का औचक निरीक्षण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...