चंदौली, फरवरी 17 -- चंदौली, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं पारदर्शिता और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने को लेकर जिले को पांच जोन और 15 सेक्टर में बांट दिया गया है। सभी सेंटरों पर परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ ही सभी सेंटरों पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। परीक्षा के दौरान नकल करते पाए जाने पर परीक्षार्थियों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं परीक्षा में किसी भी प्रकार का खलल डालने वाले को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। वहीं मंगलवार को सभी केंद्रों पर डेस्क स्लिप चिपकाने का काम चलता रहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बो...