चंदौली, अप्रैल 20 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में बढ़ते तापमान और पारा बढ़ने से भीषण गर्मी, गर्म हवा और लू के प्रकोप से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि संभव हो तो घर में ही रहे। सूर्य के ताप से बचे। इसके लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहे। संतुलित, हल्का और नियमित भोजन करें। बासी खाने का प्रयोग कदापि न करें। मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर निकलते समय अपने शरीर और सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छाछ, मड्डा, बेल शर्बत, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना आदि का प्रयोग करें।उन्होंने यह भी पढ़ें- चाय-कॉफी से करें परहेज, दोपहर की धूप से खुद को बचाएं कहा कि स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन...