चंदौली, जून 26 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर में शुक्रवार की देर रात करीब 8:00 बजे एक विवाहिता ने अपने दो साल के बेटे की हत्या कर खुद फांसी के फंदे से झूल गई। जिससे मां बेटे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

घटनास्थल और परिवारिक पृष्ठभूमि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर निवासी मुन्ना के बेटे गोपी पटेल की शादी मिर्जापुर के धारा मठना गांव में प्रिया पटेल से हुई थी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। इसी को लेकर के 23 वर्षीय प्रिया अपने दो साल के बच्चे युवराज के साथ मायके चली गई थी। गुरुवार को वह अपने भाई के साथ शाम 7:00 बजे ससुराल हनुमानपुर में पहुंची थी। पति गोपी पान की दुकान चलाता ...