बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के चंदोताल की बदहाली को लेकर विधानसभा में कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी ने मुद्दा उठाया है। विधायक ने विधानसभा में वन एवं पर्यावरण मंत्री से नियम 51 के तहत सवाल पूछते हुए कहा कि जनपद बस्ती में स्थित चंदोताल एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक आर्द्रभूमि (वेटलेंड इको सिस्टम) है, जो स्थानीय व प्रवासी पक्षियों के लिए एक प्रमुख आश्रय स्थल के रूप में विख्यात है। यह जलाशय क्षेत्रीय पारिस्थितिकी संतुलन, जैव विविधता संरक्षण, भूजल पुनर्भरण व जल संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष शीतकालीन प्रवास अवधि में यहां विभिन्न देशी एवं विदेशी पक्षी प्रजातियों का आगमन होता है, जिनमें प्रमुखत साइबेरियन सारस, हंस, बत्तख, बत्तख, ढोक, घोंघिल, बगुला, भारतीय जलकाग के साथ अन्य प्रजातियां का बसेरा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.