गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गांव चंदू बुढेड़ा में नए जल शोधन संयंत्र के निर्माण की तैयारी की जा रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इस संयंत्र के निर्माण को लेकर करीब 54 करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाया है। इसके तहत बुधवार दोपहर को टेंडर जारी कर दिया। आठ अप्रैल को इस टेंडर को खोला जाएगा। चंदू बुढेड़ा में मौजूदा समय में 400 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के चार जल शोधन संयंत्र है। 100 एमएलडी क्षमता का पांचवां जल शोधन संयंत्र तैयार हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह जल शोधन संयंत्र अगले महीने में शुरू हो जाएगा। मिलेनियम सिटी में बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए जीएमडीए ने 100 एमएलडी क्षमता के नए जल शोधन संयंत्र के निर्माण की योजना बनाई है। पांचवां और छठे जल शोधन संयंत्र के निर्माण के बाद इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.