गुड़गांव, जून 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में बढ़ती आबादी को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने गांव चंदू बुढेड़ा में छठे जल शोधन संयंत्र निर्माण की योजना बनाई है। अगले महीने में इस परियोजना के तहत काम शुरू हो जाएगा। नए जल शोधन संयंत्र के निर्माण पर करीब 52 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। जीएमडीए ने इसके निर्माण को लेकर पिछले महीने टेंडर आमंत्रित किए थे। इसके तहत छह कंपनियों ने आवेदन किया है। तकनीकी और वित्तीय बिड को खोलने के बाद इस टेंडर को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय खरीद समिति की बैठक में रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आवंटित करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। अगले महीने में यह टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा। टेंडर आवंटित होने के 18 महीने के अंदर नया संयंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.